फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहीं बन रहे ई वाउचर, निजी केंद्रों से जांच के लिए मजबूर गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर सीएचसी पर गर्भवतियों को मुफ्त अल्ट्रासाउंड के लिए ई वाउचर देने की सुविधा एनएचएम से बजट न मिलने के कारण दो महीने से बंद है। इस कारण मजबूरन इन्हें निजी केंद्रों से जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अमीनाबाद निवासी गर्भवती निशा खातून का रेडक्रॉस सीएचसी से इलाज चल रहा था। मुफ्त अल्ट्रासाउंड के लिए ई वाउचर जारी न होने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा। इसी तरह खदरा की अतिकुन को भी निजी केंद्र से शुल्क देकर जांच करवानी पड़ी।
सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी हैं। इनमें से नौ पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत हर महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को गर्भवतियों को मुफ्त इलाज व अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है। जिन सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड नहीं होता, वहां से इन्हें ई वाउचर जनरेट करके दिया जाता है। इस ई-वाउचर से गर्भवती का नजदीक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिह्नित निजी केंद्र पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड होता है। हर सीएचसी से 25-30 ई वाउचर जनरेट होते हैं। अनुमान के मुताबिक, हर सत्र में करीब 500 ई वाउचर दिए जाते हैं, जो 30 दिन तक के लिए वैध होते हैं। बजट के अभाव में दो माह से ई वाउचर जनरेट ही नहीं हो रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि कुछ समय से अल्ट्रासाउंड के लिए ई वाउचर जनरेट होने में समस्या आ रही थी। एनएचएम से बजट मिल गया है। अगले महीने से ई वाउचर बनने लगेंगे। जिले में 74 निजी केंद्र से स्वास्थ्य विभाग का अनुबंध है। यहां गर्भवतियों का मुफ्त अल्ट्रासाउंड होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें