लखनऊ। केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर की ओर से विकसित किए गए ई-ट्रैक्टर का लाइव प्रदर्शन बृहस्पतिवार को केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में होगा। सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि टिकाऊ खेती, ग्रीन तकनीक और कुशल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर की ओर से यह पहल की गई हैं। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन व कृषि विदेशी व्यापार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ वैज्ञानिक, एंटरप्रेन्योर, किसान और स्टेकहोल्डर मौजूद रहेंगे।