स्मारकों में ई-सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए स्मारक संरक्षक समिति ने गुरुवार को डॉ़ भीमराव अंबेडकर गोमती पार्क के पास बने जनसुविधा परिसर में जगह मुहैया करा दी थी।
इसको शुरू कर दिया गया। पिछले दिनों स्मारकों में राज्य मंत्रियों के कार्यालय और रजिस्ट्री ऑफिस खोलने का फैसला हुआ था। इसी कड़ी में अब यहां ई-सुविधा केंद्र भी खुलेंगे।
इसके लिए स्मारक संरक्षण समिति के अध्यक्ष और एलडीए उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल की सहमति मिल चुकी है। स्मारक से जुड़े अधिकारियों की मानें तो काफी पहले ही इसके लिए जगह दिए जाने का फैसला हो चुका था।
यहां बिजली का बिल, हाउस टैक्स, बीएसएनएल लैंड लाइन बिल, डब्ल्यूएलएल और पीसीओ का बिल। बीएसएनएल मोबाइल के सभी रीचार्ज और टॉपअप (केवल नगद भुगतान)।
निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन। खतौनी की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन समेत 19 सेवाएं दी जाएंगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)