फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बैंकों में लागू हुई ई-स्टाम्पिंग व्यवस्था : स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री

Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि आम लोगों की सहूलियत को देखते हुए अब तक 19 बैंकों में ई-स्टाम्पिंग व्यवस्था लागू की जा चुकी है। ऐसा करने वाले यूपी देश में दूसरे स्थान पर है। बीते सितंबर तक 1050 अधिकृत स्टाम्प विक्रेताओं और 409 सार्वजनिक बैंक शाखाओं को अधिकृत संग्रह केंद्र (एसीसी) बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

 

जायसवाल ने दावा किया कि ई-स्टाम्प आम लोगों को सुगमता से उपलब्ध हो रहा है। केंद्र के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत ई-स्टाम्पिंग प्रणाली से पूर्ण रूप से बैंक ऋण से संबंधित ऑनलाइन निष्पादित लेखपत्रों को डिजिटल स्टाम्पिंग करने के लिए ‘नेशनल ई-स्टाम्पिंग सर्विसेज लि.’ (एनईएसएल) स्टाक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीएल) से सहयोग लिया जा रहा है। 

थानों पर महिला हेल्प डेस्क के लिए 15.84 करोड़ स्वीकृत 
प्रदेश भर के 1584 थानों में शुक्रवार से एक साथ शुरू होने जा रही महिला हेल्प डेस्क के लिए शासन ने 15.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थानों पर महिला डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन हेल्प डेस्क से महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें