फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः इन 10 रूटों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, यहां देखें- पूरी डिटेल

Fri, 14 Feb 2020 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के 10 रूटों को नो ई-रिक्शा जोन घोषित किया गया है। डीसीपी यातायात चारू निगम ने ई-रिक्शा चालक संघ के साथ गुरुवार को बैठक की। जिसमें इन रूटों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी यातायात चारू निगम के मुताबिक अमौसी से बाराबिरवा, हजरतगंज से वर्लिंग्टन चौराहा वाया रॉयल होटल, बंदरियाबाग चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा, बंदरियाबाग से हजरतगंज, हजरतगंज से सिकंदरबाग, कमता शहीद पथ से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड, हजरतगंज से अल्का, मेफेयर, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन बाजार चौकी से कटाईपुल से लालबत्ती चौराहा, पिकअप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाईकोर्ट गेट नंबर-3, आईजीपी से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, हजरतगंज से परिवर्तन चौक वाया अल्का, मेफेयर, बाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम शामिल हैं।

डीजल टैंपो व डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई का आदेश
रोक के बाद भी लखनऊ में डीजल चलित टैंपो व डग्गामार वाहनों का संचालन न थमने पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने नाराजगी जताते हुए रोकथाम को नियमित धरपकड़ की कार्रवाई करने का निर्देश संभागीय परिवहन अधिकारी को दिया है। डीएम ने आरटीओ को निर्देशित किया है कि अवैध डीजल चलित वाहनों की धरपकड़ और लाइफ टाइम पूरा करने के बाद भी चल रहे वाहनों को सीज करें और नियमित रिपोर्ट डीएम व कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डग्गामार वाहनों की शिकायत को एक कंट्रोल रूम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें