फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई-रिक्शा सवार महिला की चेन, युवक की नकदी चोरी

Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके में ई-रिक्शा सवार महिला के गले से चेन, युवक की जेब से 58 हजार रुपये चोरी हो गए। दोनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अलीगंज सीतापुर रोड निवासी सरिता सिंह 21 अक्तूबर को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास ई-रिक्शे से महानगर गोल मार्केट जा रहीं थीं। ई-रिक्शे में पहले से चार महिलाएं भी सवार थीं। गोल मार्केट चौराहे पर वे उतरीं तो गले में चेन नहीं थी। महिला ने महानगर थाने में ई-रिक्शे में सवार चार महिलाओं पर चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




चिनहट के देवा रोड स्थित राजनगर कॉलोनी निवासी मोहन लाल जायसवाल 22 अक्तूबर की दोपहर पत्नी संग खरीदारी करने जा रहे थे। बाबा मोड के पास वह लोग एक ई रिक्शा पर बैठे। तभी इंडियन बैंक के पास दो युवक भी ई-रिक्शे में बैठ गए। रास्ते में एक उतर गया। दूसरा मटियारी हनुमान मंदिर के पास चलते ई-रिक्शे से कूदकर भागने लगा। उन्होंने जब जेब देखी तो 58 हजार रुपये चोरी हो गए थे। उन्होंने चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें