फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो में लगी थी ई रिक्शे की नंबर प्लेट, चालक गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऑटो में लगी थी ई रिक्शे की नंबर प्लेट, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग बस अड्डे पर फर्जी नंबर प्लेट लगे ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चालक चिनहट के मल्हौर निवासी मुसीर खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कैसरबाग के ख्यालीगंज बीट प्रभारी रामकेश सिंह के मुताबिक 20 मार्च को रात दस बजे चेकिंग कर रहे थे। इस बीच चारबाग से आ रहे सफेद रंग के ऑटो के आगे नंबर प्लेट नहीं थी। ऑटो के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट (up32qn9277) लगी मिली। ई चालान एप पर रजिस्ट्रेशन नंबर देखा गया तो पता चला कि नंबर ई रिक्शा का था। पूछने पर मुसीर ने बताया कि ऑटो उसके चचेरे भाई नसीर खान ने पांच माह पहले खरीदा था। हालांकि रजिस्ट्रेशन नंबर अभी तक नहीं आया है। इस बीच उसे रास्ते में एक नंबर प्लेट पड़ी मिली, जिसे उसने ऑटो में लगा लिया था।

नसीर के खिलाफ भी होगी जांच

इंस्पेक्टर कैसरबाग सुनील कुमार सिंह के मुताबिक जिस ई रिक्शा की नंबर प्लेट आरोपी ने ऑटो में लगाई थी वह राजा बाजार के सुबैतियाबाग निवासी सद्दाम हुसैन के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी चालक पर केस दर्ज किया गया है। मामले में ऑटो मालिक नसीर की भूमिका देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें