फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की बिजली से चलता मिला ई रिक्शा चार्जिंग कारखाना, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी क्षेत्र में मंगलवार को मार्निंग रेड के दौरान टीम को चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्जिंग कारखाना चलता मिला। विद्युत नगरीय वितरण खंड कानपुर रोड के अधिशासी अभियंता के मुताबिक इंद्रपुरी रेलवे लाइन के किनारे राज नारायण का कारखाना है। यहां चेकिंग के दौरान छह किलोवाट की बिजली चोरी मिली है। विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इटौंजा थाने पर सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। ढिलवासी के गांव रमपुरवा निवासी ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार सुबह बिजली कर्मी गांव में सुबह करीब साढे सात बजे एक से दूसरे मकान पर छत के रास्ते जा रहे थे। इस दौरान महिलाएं स्नान कर रहीं थीं। महिलाओं ने शोर मचाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एफआईआर की मांग की है। एसीपी बीकेटी सुजीत कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें