लखनऊ। सआदतगंज के जमाई टोला में शुक्रवार रात एक दुकान में चार्ज हो रहे ई रिक्शे में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे फायर कंट्रोल रूम को दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। वह दो दमकल गाड़ियों और टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि इलाके में रहने वाले मुशीर अहमद की दुकान में ई रिक्शा चार्ज हो रहा था। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।