फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर 15 मिनट पर मिलेगी ई सिटी बस, 126 बसें चल रहीं

विज्ञापन
ई सिटी बस।
विज्ञापन
लखनऊ। इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। अब ये बसें शहर के विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को लगभग 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। यह बदलाव मुख्य रूप से सीएनजी बसों का जीवनकाल पूरा होने और उन्हें सेवा से हटाए जाने के कारण किया गया है।
विज्ञापन

सिटी बस के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में शहर में 126 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ये बसें 30 किलोमीटर के दायरे में करीब 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध हैं। प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता (15 मिनट के अंतराल पर):
राजाजीपुरम से चकहार चौराहा (अपट्रान) वाया चारबाग, निशातगंज, कमता, चिनहट और मटियारी, ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज वाया चारबाग, जीपीओ, गोल मार्केट और कपूरथला, स्कूटर इंडिया से कमता बस स्टेशन वाया गोयल इंस्टीट्यूट, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया, लुलु मॉल, अहिमामऊ, इकाना और बीबीडी मार्ग पर बसें 15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी।
विज्ञापन


वहीं, चारबाग से इंटीग्रल विश्वविद्यालय वाया हजरतगंज, महानगर, टेढ़ीपुलिया और गुडंबा के बीच बसें 14 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी।बालागंज से विराजखंड वाया दुबग्गा, भिठौली, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेढ़ीपुलिया, मुंशी पुलिया, पॉलीटेक्निक और कमता के बीच, साथ ही दुबग्गा से पुरसेनी वाया बुद्धेश्वर, अवध चौराहा, तेलीबाग, उतरेटिया, पीजीआई और कल्ली पश्चिम तक बसें प्रत्येक 12 मिनट के अंतराल में चलाई जाएंगी। काकोरी मोड़ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय से जीपीओ (अटल चौक) वाया बुद्धेश्वर, आलमबाग और चारबाग तक प्रत्येक ढाई घंटे के अंतराल पर सिटी बसें उपलब्ध होंगी।
-
जल्द लॉन्च होगा एप

एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से ई-सिटी बस यूपी मोबाइल एप शीघ्र लॉन्च किया जाएगा। इसमें रियलटाइम बस ट्रैकिंग, गंतव्य, एमएसटी, आने वाली बसों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसका परीक्षण चल रही है। लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें