नैमिषारण्य के दर्शन के लिए राजधानी से जाने वाले श्रद्धालुओं को एसी इलेक्ट्रिक बस का तोहफा मिला है। इसका किराया 121 रुपये है। दुबग्गा डिपो में लंबे समय से उद्घाटन के इंतजार में खड़ीं कुल 42 बसों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने आवास से हरी झंडी दिखाई। इनमें से 34 बसें राजधानी के हिस्से में आईं। दुबग्गा सिटी बस डिपो से चार रूटों पर ये शुरू भी हो गईं। बाकी आठ ई-बसें कानपुर में चलेंगी।
सीएम की मंशा पर लखनऊ से नैमिषारण्य के बीच दो जोड़ी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। यात्रियाें को घंटाघर चौक से इलेक्ट्रिक बस मिलेगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि एसी ई-बसों का किराया साधारण बस के बराबर होगा। यात्री इनकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर ले सकते हैं। वहीं, कानपुर को मिली बसें बड़ा चौराहा, शुक्लागंज, उन्नाव टैक्सी स्टैंड के रूट पर चलेंगी।
ई-बसों का रूट
- चार बसें पीजीआई इलाके से लुलु मॉल होते हुए विराजखण्ड जाएंगी, किराया 26 रुपये।
- दस बसें पीजीआई क्षेत्र से अटल चौक, जानकीपुरम वाया कैंट चारबाग, हजरतगंज, कपूरथला चलेंगी, किराया 37 रुपये।
- छह बसें स्कूटर इंडिया से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा जाएंगी, किराया 37 रुपये।
- दस बसें दुबग्गा से टिकैटगंज जाएंगी, 55 रुपये किराया।
नैमिषारण्य के लिए बसों का रूट
जगह समय किराया
चौक सुबह 8 बजे 121 रुपये
दुबग्गा सुबह 8.15 बजे 109 रुपये
काकोरी सुबह 8.30 बजे 103 रुपये
मलिहाबाद सुबह 8.45 बजे 85 रुपये
रहीमाबाद सुबह 9 बजे 67 रुपये
संडीला सुबह 9.15 बजे 49 रुपये