फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : मधुमक्खी के हमले में खेत से घर वापस जा रही वृद्ध महिला की मौत

Fri, 26 Aug 2022 03:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर बनोगा निवासी कन्हैया लाल की पत्नी कमल देवी (52) बृहस्पतिवार शाम खेत से घर को जा रही थी। इस दौरान रास्ते मे मधुमखियों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत से घर वापस जा रही वृद्ध महिला पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को हुई।

विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर बनोगा निवासी कन्हैया लाल की पत्नी कमल देवी (52) बृहस्पतिवार शाम खेत से घर को जा रही थी। इस दौरान रास्ते मे मधुमखियों के झुंड ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को मधुमक्खियों से मुक्त कराया। लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। महिला को उपचार के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें