फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायनामिक में मिले राहत तो बढ़ें शताब्दी में मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायनामिक फेयर में मिले राहत तो बढ़ें शताब्दी में यात्री
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। यात्रियों की डिमांड है कि डायनामिक फेयर में राहत दी जाए। इस पर रेलवे प्रशासन ने भी मंथन शुरू कर दिया है।
गत 12 सितंबर से देशभर में 80 ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, जिसमें लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। यह यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है, बावजूद इसके इन दिनों शताब्दी को यात्री नहीं मिल रहे हैं। पहले दिन जहां 700 सीटें खाली गईं वहीं दूसरे दिन खाली सीटों की संख्या 800 से भी ज्यादा रही। इतना ही नहीं सोमवार को भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहीं। यात्रियों की कम संख्या पर रेलवे प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया। यात्री एसोसिएशन के एसएस उप्पल ने बताया कि डायनेमिक फेयर की वजह से यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। रेलवे को चाहिए कि डायनेमिक फेयर से यात्रियों को राहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है डायनेमिक फेयर
डायनेमिक फेयर विमानों की तर्ज पर लगाया जाता है। जिसमें हर 10% सीटों के बाद किराया बढ़ जाता है। ऐसे में शताब्दी का अधिकतम किराया डेढ़ गुना तक महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें