दिलकुशा केबिन में छाता लगाकर ड्यूटी।
लखनऊ। बारिश के चलते रेलवे की पुरानी बिल्डिंगें भी टपकने लगी हैं। रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास बने दिलकुशा केबिन में छत से पानी गिरने के कारण रेलकर्मी छाता लगाकर ड्यूटी करते नजर आए। वहीं, उपकरणों को पन्नियों से ढककर बचाया गया। मामले का वीडियो डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के कार्यालय पहुंच गया है, जिसके बाद मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।