फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्यवाद प्रस्ताव में योगी का जिक्र: पीएम मोदी बोले- सरकार की अक्षमताओं के कारण एक बार उनके भी आंसू निकले

Thu, 05 Feb 2026 07:42 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए पुरानी घटना का उल्लेख किया। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने एक घंटा 27 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए पुरानी घटना का उल्लेख किया। कहा कि सरकार की अक्षमताओं के कारण एक बार उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जी सदन में भाषण करते-करते वो रो पड़े थे। 

विज्ञापन

 

पीएम बोले-राहुल ने सिखों का अपमान किया

पीएम मोदी ने कहा, कल जो घटना घटी, इसी सदन के सांसद कांग्रेस के शातिर दिमाग युवराज ने उन्हें गद्दार कह दिया। अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है उनका। कांग्रेस को छोड़कर कितने लोग निकले हैं। कई लोग दूसरे देशों में गए हैं। और किसी को तो उन्होंने गद्दार नहीं कहा है। 

लेकिन कल उन्होंने सांसद को गद्दार कहा क्योंकि वो सिख थे। उनके अंदर सिखों के लिए जो नफरत भरी है, यह उसका ही उदाहरण था। जिसका परिवार देश के लिए शहादत देने वाला परिवार है, उसके वह सदस्य हैं, उन्होंने पार्टी बदल ली तो वे गद्दार हो गए। वे एक सिख हैं, इसके लिए गद्दार कहना ये दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन

टीएमसी और कांग्रेस पर कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि हमारे तृणमूल कांग्रेस के साथियों ने बहुत कुछ कहा। निर्मम सरकार और उसके पतन के जितने भी पैरामीटर्स हैं, उन सब में वे नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। (बंगाल में) क्या हाल किया है। ऐसी निर्मम सरकारों से भारत का भविष्य डूब रहा है। उनके लिए महिलाओं पर अत्याचार होता है तो होते रहे, सत्ता नीति के अलावा कुछ करना नहीं है। वे हमें यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसे मुद्दों पर आंखें मूंदकर बैठे हुए लोग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें