लखनऊ में सपा के सभासद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव की हत्या के बाद खाली हुए पद के लिए उपचुनाव कराया गया था।
नरही के रामतीर्थ वार्ड से पार्षद की सीट के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में मृतक पार्षद बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदिनी भारी वोटों से विजयी हुई है।
दुर्गेश नंदिनी सपा की प्रत्याशी थी। इस चुनाव में दुर्गेश नंदिनी को 2770 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी को इस चुनाव में 975 वोट मिले हैं। इस चुनाव में कुल 4130 वोट पड़े थे। 1795 वोटों से सपा की दुर्गेश नंदिनी विजेता हुई।
पार्षदी चुनाव में हुई थी मात्र 27.28 फीसदी वोटिंग
सपा सभासद अतुल यादव बंटू की मृत्यु के बाद रिक्त राम तीरथ वार्ड (नरही) में पार्षद सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
पार्षद चुनने के लिए मतदाताओं में खास रूझान न होने के कारण सुबह से शाम पांच बजे तक मात्र 27.28 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया था।
पार्षदी उपचुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के लिए राम तीरथ वार्ड के 6 मतदान केंद्रों पर 16 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जहां 15135 मतदाताओं को चुनाव मैदान में मौजूद छह प्रत्याशियों में से किसी एक को चुनने के लिए मतदान करना था, लेकिन मात्र 4130 मतों से ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति तक मात्र 27.28 फीसदी ही मतदान हुआ था।
पार्षद बंटू यादव को भरी भीड़ में मारी गई थी गोली
नरही के रामतीर्थ वार्ड से पार्षदी के चुनाव में विजेता हुई दुर्गेश नंदिनी के पति बंटू यादव को बीते साल एक नवंबर को भरी भीड़ के बीच गोली मार दी थी।
सपा के दबंग पार्षद बंटू यादव को हजरतगंज के नरही में बदमाशों ने एक शोक सभा के बीच गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद बंटू यादव को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
कई दिनों तक ट्रॉमा सेंटर में बंटू यादव ने मौत से जूझते रहे। उसके बाद छह नवंबर को बंटू यादव की मौत हो गई। पार्षद बंटू यादव को सरेराह गोली मारे जाने को लेकर कई दिनों तक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही थी।
सपा पार्षद बंटू यादव को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शिव यादव और उसके साथी वैष्णव को गिरफ्तार किया था।