लखनऊ। खेल, साहित्य, कला-संस्कृति और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 विभूतियों को रविवार को दुर्गा स्वरूपा सम्मान से नवाजा गया। गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित उर्दू अकादमी में हुए सम्मान समारोह में समाज की सुरक्षा में योगदान देने वाले अग्निशमन सेवा के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ करीब 20 शिक्षकों और 20 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय तैराक पुष्पा मिश्रा, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुजीत कुमार श्रीवास्तव व दानिश मुज्तबा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट विमला सिंह और राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शिवांशी जोशी को सम्मान मिला। साहित्य में डॉ. राम बहादुर मिश्रा, अवध ज्योति के संपादक, कवि-साहित्यकार रवीश पांडेय और दूरदर्शन के संयुक्त निदेशक डॉ. आत्म प्रकाश मिश्रा सम्मानित हुए।
कला व संस्कृति में लोक गायिका-कवयित्री कुसुम वर्मा, लोक गायक-कवि शिव पूजन शुक्ल, थिएटर निर्देशक-पटकथा लेखक विनोद मिश्रा और एंकर-अभिनेत्री डॉ. अनीता सहगल को सम्मान दिया गया। समाजसेवा के लिए लेडी मोरिंगा के नाम से चर्चित डॉ. कामिनी सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अग्निशमन सेवा के 11 कर्मियों को दुर्गा स्वरूपा अग्नि योद्धा सम्मान, करीब 20 शिक्षकों को गुरु सम्मान और विद्यार्थियों को छात्र वीर सम्मान दिया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक, दयाशंकर सिंह, पवन सिंह चौहान, बिंदु बोरा, अपर्णा यादव और संतोष श्रीवास्तव, पद्मश्री नसीम बानो व सुनीता झींगरन मौजूद रहीं। रॉनी शाह, रश्मि पाठक, अब्बास रिजवी और ट्विंकल कपूर भी शामिल हुए। फाउंडेशन की सचिव रागिनी श्रीवास्तव और अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
गोमतीनगर के उर्दू अकादमी में आयोजित दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह में मंच पर मौजूद मंत्री दयाशंक