लखनऊ। आलमबाग के आनंद नगर स्थित कल्याण मंडप में सोमवार को नवीन शारदीय उत्सव समिति की ओर से 67वां शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू समेत अन्य अतिथि शामिल हुए। समिति के प्रमुख संरक्षक एचपी दत्ता ने बताया कि बुधवार को प्रतिमा विसर्जन होगा।