फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खराब ट्रक में पीछे से घुसा डंपर, केबिन में फंसा चालक

विज्ञापन
केबिन में फंसे चालक को निकालते दमकलकर्मी
विज्ञापन
दुबग्गा। काकोरी के चिलौली अंडरपास के पास किसान पथ पर शुक्रवार तड़के कूड़ा लेकर जा रहा नगर निगम का डंपर ने सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक गणेश (40) केबिन में फंस गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह उनको निकाला गया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि दुबग्गा के बरावन कला निवासी गणेश नगर निगम का डंपर चलाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह डंपर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में काकोरी के चिलौली अंडरपास के पास किसान पथ खड़े खराब ट्रक में तेज रफ्तार डंपर पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गणेश केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हादसे के चलते किसान पथ पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सामान्य कराया।

केबिन में फंसे चालक को निकालते दमकलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें