फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर ने दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 08 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार शाम मिट्टी ढो रहे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी गांव निवासी ललित (22) पुत्र कमलेश और धीरेंद्र (25) शाम करीब चार बजे बाइक से निर्माणाधीन रिंग रोड से भांंव स्थित पेट्रोलपंप जा रहे थे। निर्माणाधीन रिंग रोड पर डंपर मिट्टी लेकर जा रहा था। कुचरिया गांव के पास डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे ललित और धीरेंद्र डंपर के पहिये की चपेट में आकर जख्मी हो गए। इससे ललित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल धीरेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए थे। हादसे की खबर गांव पहुंची तो परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी घटनास्थल पर पहुंचकर नाराजगी जताने लगे। इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें