फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बाहर खड़े युवक को डंपर ने कुचला

Tue, 22 Oct 2024 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में मंगलवार को घर के बाहर खड़े युवक को डंपर ने कुचल दिया। इसके बाद आरोपी चालक भाग निकला। हादसे के बाद परिवार में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन

जगपाल खेड़ा निवासी योगेंद्र आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका बड़ा बेटा ईशान (18) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह ईशान अपने छोटे भाई अहान को बाइक से एमिटी स्कूल छोड़कर लौटा था। वह घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ईशान को कुचलते हुए निकल गया। शोर सुनकर घरवाले बाहर आए तो गंभीर रूप से जख्मी ईशान सड़क पर पड़ा हुआ था।
घरवाले आननफानन पड़ोसी सौरभ की मदद से छात्र को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टर ने ईशान को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक अभी तक परिजनों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। ईशान के परिवार में मां प्रियंका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें