फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर ने महिला को कुचला, मौत

Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेस निर्माण में लगे डंपर ने एक महिला को रौंद दिया। महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। घटना के समय वह खेत से घर लौट रही थी। ग्रामीणों ने डंपर को चालक समेत पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


ऊंचाहार के डूड़ी बाग मजरे मतरौली गांव निवासी कुसुमा (55) पत्नी कामता प्रसाद यादव का मकान सूची-खरौली मार्ग के किनारे बना हुआ है। बुधवार सुबह वह पूरे पलऊ गांव धान की फसल काटने गई थी। सुबह करीब 11 बजे वह खेत से घर लौट रही थी। तभी गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए मिट्टी ले जा रहा डंपर ने उसे कुचल डाला। घर वाले इलाज कराने लिए उसे एम्स ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद डंपर चालक ने वाहन समेत भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें