फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर के बगल में बैठकर काउंसलर लिख रहा दवाएं

Thu, 17 Oct 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बुधवार को दिन के 11 बजे... जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष संख्या आठ में चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार के बगल में ही बैठा व्यक्ति बाजार से जांच कराने और दवा खरीदने के लिए पर्ची लिख रहा है। यह पर्ची लिखने वाला डॉक्टर नहीं बल्कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रखा गया काउंसलर संदीप शर्मा है।
विज्ञापन


काउंसलर मरीज को पर्ची देकर विशाल एक्सरे के सामने जांच कराकर वापस आने की बात भी कह रहा है। एक-एक कर खुलेआम कई मरीजों को अस्पताल चौराहा स्थित अपनी पैथोलॉजी में जांच के लिए पर्ची थमाई। दोपहर बाद तंबाकू काउंसलर का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई।

सरकार की मंशा को ताक पर रखकर जिला अस्पताल में मनमानी हो रही है। ओपीडी में अब तक चोरी छिपे मरीजों को बाजार की दवाएं लिखी जा रही थीं। चिकित्सक सेटिंग कर मोनोपोली की दवाएं बिकवाकर कमा रहे थे, लेकिन अब जिला अस्पताल में डॉक्टरों के सांठगांठ करके संविदाकर्मी सरकार की मंशा को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन


तंबाकू काउंसलर की सेटिंग मेडिसिन विभाग के सभी चिकित्सकों से बताई जा रही है। खुलेआम डॉक्टरों के बगल में बैठकर पर्चे पर बाजार की दवाएं लिख रहा है। काउंसलर ने स्वयं अस्पताल चौराहा पर ही पैथोलॉजी भी खोल रखी है। मरीजों को अस्पताल में जांच न कराकर अपनी पैथोलॉजी में भेजकर जांच करा रहा है।

बुधवार को तंबाकू काउंसलर का चिकित्सक के बगल में बैठकर बाजार से जांच कराने और दवा खरीदने की पर्ची लिखकर मरीजों को देने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। काउंसलर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें