फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: प्रियांक का शतक, इंडिया रेड की सधी शुरुआत

Fri, 08 Sep 2017 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शतकीय पारी के दौरान प्रियांक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओपनर प्रियांक पांचल की शतकीय पारी (228 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 105 रन) की मदद से इंडिया रेड ने ग्रीन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में सधी हुई शुरुआत की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने पांच विकेट खोकर 232 रन बनाए।
विज्ञापन


हालांकि रेड के आखिरी तीन विकेट महज 22 रन जोड़कर आउट हो गए, नहीं तो रेड की स्थिति और मजबूत होती। दूसरी ओर ग्रीन की ओर से पार्टटाइमर मुरली विजय और करुण नायर ने दो-दो विकेट लेकर अपनी टीम को एक बार फिर मुकाबले में वापसी कराई।

इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू हुए दलीप ट्रॉफी के आगाज मुकाबले में रेड के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांक और सुदीप चटर्जी ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
विज्ञापन


सुदीप 52 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। वे अनिकेत चौधरी की स्विंग को पढ़ने में असफल रहे और उनका ऑफ स्टंप उड़ गया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए इशांक जग्गी ने रेड के आंकड़े को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। 158 रन के योग पर इशांक 23 रन के निजी योग पर मुरली विजय की गेंद पर बोल्ड हुए।

चौथे क्रम पर उतरे कप्तान दिनेश कार्तिक के पांव अभी जमे थे कि तभी अपना शतक पूरा कर चुके प्रियांक पांचल पार्टटाइमर करुण नायर की गेंद को समझ नहीं सके और विकेट के सामने पगबाधा पाए गए। अपनी 105 रन की शतकीय पारी के दौरान प्रियांक ने 228 गेंदों का सामना करते हुए 12 आकर्षक चौके जमाए। इसके बाद रेड को लगातार दो झटके लगे। पहले राहुल सिंह चार और फिर ऋषभ पंत महज 11 रन के निजी योग पर चलते बने। दिन का खेल खत्म होने तक रेड ने 86 ओवर के खेल में पांच विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए। कार्तिक 15 और कृष्णप्पा गौथम 10 रन के निजी योग पर क्रीज पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन

यहां देखें, संक्षिप्त स्कोर

- फोटो : amar ujala
इंडिया रेड पहली पारी- प्रियांक पांचाल पगबाधा बो नायर 105, सुदीप चटर्जी बो अनिकेत चौधरी 52, इशांक जग्गी बो विजय 23, दिनेश कार्तिक नाबाद 15, राहुल सिंह का पार्थिव बो नायर 4, ऋषभ पंत का पार्थिव बो विजय 11, कृष्णप्पा नाबाद 10, अतिरिक्त- 12, कुल 86 ओवर में पांच विकेट खोकर 232 रन, विकेट पतन- 1/83, 2/158, 3/199, 4/203, 5/221, गेंदबाजी- अनिकेत चौधरी 13-2-39-1, नवदीप सैनी 12-3-24-0, शाहबाज नदीम 24-5-61-0, मोहम्मद सिराज 11-2-24-0, मयंक डागर 15-2-43-0, करुण नायर 5-1-17-2, विजय 6-2-15-2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें