फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिन में चिलचिलाती धूप व तपिश ने किया बेहाल, रात में भी बढ़ी गर्माहट, जानें- कब मिलेगी राहत

Wed, 23 Apr 2025 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन में चिलचिलाती धूप और तपिश से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो रात में भी गर्माहट से लोग बेहाल हैं। जानें, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तपिश के साथ ही रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। इस बीच प्रदेश के दोनों संभागों में चली 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पछुआ की वजह से बढ़ते तापमान पर मामूली लगाम लगी है। पछुआ चलने से प्रदेश में तपिश से थोड़ी राहत रही। वहीं, रात के पारे में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की ओर से 35 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को दिन व रात दोनों के तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि बुधवार को प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीटवेव की परिस्थितियां बन सकती हैं।

ये भी पढ़े- Lucknow: उतरेटिया में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का दरवाजा, ट्रेन पलटाने की साजिश, जांच में जुटीं एजेंसियां
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिन यूपी में हीटवेव के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज पछुआ से रात में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आएगी। बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। इस बीच झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पहलगाम हमला: आप सांसद संजय सिंह बोले- सेना को कमजोर न करें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे मोदी सरकार
 
यहां है उष्ण-लहर (लू) चलने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें