फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पछुआ के असर से धूप में भी रही नरमी

विज्ञापन
राजधानी में तेज धूप से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
लखनऊ। कोहरे की विदाई के साथ राजधानी में ठंड में कमी आएगी। दो दिन बाद से तापमान बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को तेज हवाएं चलीं। पछुआ के असर से तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी आई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार से पारे में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने से तापमान बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से कोहरे का असर खत्म होने के आसार हैं, जिससे ठंड में भी राहत मिलेगी। हालांकि, हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा रहने से थोड़ी नरमी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सात दिन तक मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है।

राजधानी में तेज धूप से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें