फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी का खौफ: गैंग रेप पीड़िता को अस्पताल से दी छुट्टी

Sun, 04 Jun 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खौफ अफसरों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सीएम किस अस्पताल जाएंगे यह अभी तय नहीं है लेकिन निरीक्षण से घबराए जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) प्रशासन ने जसरा की गैंग रेप पीड़िता सात साल की बच्ची को छुट्टी देकर घर भेज दिया। डॉक्टर पीड़िता को स्वस्थ बता रहे हैं जबकि उसके माता-पिता का कहना है कि बच्ची की तबीयत अभी ठीक नहीं है। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ने में नाकाम घूरपुर पुलिस भी सेफ गेम खेल रही है। 
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा ब्लॉक के पास एक सप्ताह पूर्व सात साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की घटना से इलाके के लोगों में गुस्सा है। शनिवार को डफरिन में भर्ती गैंगरेप पीड़िता बच्ची को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। चर्चा है कि शहर आए में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ डफरिन पहुंचकर रेप पीड़िता से घटना के बारे में पूछताछ न कर सकें, इसलिए उसका इलाज रोक कर घर भेज दिया गया।
  इलाकाई पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर भी डफरिन में सीएम की विजिट का खौफ तारी है। शायद इसीलिए शनिवार दोपहर बच्ची की सुरक्षा में तैनात एक महिला और दो पुरुष कांस्टेबल ही उसे घर पहुंचाने गए। बच्ची के साथ उसके परिजन भी थे। पिता की मानें तो अभी बच्ची पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है, उसे अभी भी इलाज की जरूरत है। जबकि बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


डफरिन की एसआईसी डॉ. नीरजा माला के मुताबिक रेप पीड़िता बालिका की तबीयत अस्पताल लाए जाने के दूसरे दिन ही संभल गई थी। बेहतर इलाज और कुशल डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में लगी थी। शनिवार को डॉक्टरों ने परीक्षण कर ठीक बताया। उसके परिजनों से बात करने के बाद ही बच्ची को दवाएं देकर डिस्चार्ज किया गया। 
 
विज्ञापन

सामने आई पुलिस की नाकामी

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
सात साल की बच्ची से दरिंदगी की इस घटना में लिप्त दो अन्य आरोपी अभी तक घूरपुर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस की इस नाकामी से पीड़ित परिवार और आस पास के लोग दहशत में हैं। लोगों को आशंका है कि फरारी काट रहे दोनों आरोपी धमकी देने के साथ कोई अन्य वारदात भी कर सकते हैं। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा के बीच पीड़ित बच्ची को घर पहुंचाने के साथ उसके घर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष घूरपुर एके त्रिवेदी ने बताया कि बच्ची स्वस्थ होने पर ही घर भेजी गई है। जल्द ही घटना से जुडे़ सभी आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें