फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश के चलते शहर में कई जगह हुआ जलभराव, पेड़ और दीवार भी गिरी

विज्ञापन
लखनऊ में जलभराव।
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश के चलते सोमवार को शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ। इकाना स्टेडियम के पास अंडरपास, गोमतीनगर में एलडीए ऑफिस और ताज होटल के पास सड़क पर फिर पानी भरा। कई जगह पेड़ भी गिरे। रकाबगंज के तिलकनगर में पुरानी दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन


सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर कभी धीमी, तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अलीगंज में पुरनिया चौराहे के पास, रामराम बैंक चौराहे के पास जलभराव दूर करने के लिए नगर निगम को पंप लगाना पड़ा। मीराबाई मार्ग पर भी कई जगह एक-एक फीट पानी भरा। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एल, जानकीपुरम विस्तार, फैजुल्लागंज, सीतापुर रोड, खदरा, हुसैनाबाद सहित कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सीतापुर रोड पर सत्यलोक कॉलोनी और हजरतगंज में एसबीआई के पास पेड़ गिर गए।

लखनऊ में जलभराव।

लखनऊ में जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें