फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल निगम की लापरवाही से बिजली चालू होने से पहले केबल कटा

विज्ञापन
नादरगंज में जेसीबी से कटा केबल।
विज्ञापन
लखनऊ। केसरीखेड़ा, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, हिंदनगर, कानपुर रोड के करीब 10 परिवारों व व्यापारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के इरादे से बनाई गई लाइन चालू होने से पहले ही ठप हो गई। जल निगम की लापरवाही के कारण ठेकेदार की जेसीबी ने कई जगह केबल काट दिया। इस लापरवाही की पोल केबल की टेस्टिंग के दौरान खुली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत नादरगंज ट्रांसमिशन उपकेंद्र से इंद्रलोक उपकेंद्र के लिए विकल्प के रूप में छह किमी लंबी 33 केवी भूमिगत लाइन बनाई गई थी। इसके तैयार होने पर जब बृहस्पतिवार को चालू करने की कार्रवाई शुरू हुई तो व्यवधान आ गया। जांच करने पर पता चला कि केबल में फॉल्ट है। जल निगम को नोटिस जारी किया जा रहा है और केबल भी सही करा रहे हैं।
यह केबल से फायदा
मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि 33 केवी नादरगंज-इंद्रलोक लाइन के चालू होने से उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त 33 केवी बिजली स्रोत का इंतजाम हो जाएगा। यदि एक लाइन में फॉल्ट आ जाएगा तो नई लाइन से बिजली बहाल हो जाएगी। इस केबल से आपूर्ति अगले हफ्ते चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें