फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूंदाबांदी से दिन में छह डिग्री फिसला पारा, हवा में घुली ठंड

विज्ञापन
शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

राजधानी में रविवार रात के बाद से माैसम ने पूरी तरह से करवट ली है। सोमवार सुबह हल्के कोहरे और बादलों के साथ सुबह की शुरूआत हुई। दोपहर में शहर के अधिकतर इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। दिन भर छाई बदली और फुहारों के असर से अधिकतम तापमान पर पारे ने गोता लगाया। महज 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री पर आ गया।

मौसम में इस बदलाव का असर शहर की हवा में साफ महसूस हुआ। दिन ढलने के बाद हवा में ठंड साफ महसूस हुई। सुबह में ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम में भी अच्छी ठंड महसूस हुई जिसकी वजह से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। माैसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी शहर में बूंदाबांदी के साथ तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

दो दिन तक बदला रहेगा मौसम

माैसम विभाग ने रविवार को मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर, दोनों तरफ से बन रहे मौसम तंत्रों के असर से लखनऊ का मौसम बदला है। इसका असर अगले दो दिन तक बने रहने के आसार हैं।

बाद में माैसम फिर लेगा यूटर्न

सोमवार को माैसम में बदलाव के चलते भले ही अधिकतम तापमान में बढ़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन ये गिरावट दो दिन तक ही बनी रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन बाद मौसम में सामान्य होने लगेगा। ऐसे में फिर से यूटर्न वाली स्थिति देखने को मिलेगी और तापमान वापस से बढ़ेगा।
विज्ञापन

पांच दिन में तापमान में यूं रहा उतार-चढ़ाव

तारीख अधिकतम न्यूनतम

27 अक्तूबर 28.0 23.2

26 अक्तूबर 33.6 22.0

25 अक्तूबर 33.0 21.4

24 अक्तूबर 33.7 22.2

23 अक्तूबर 33.5 23.5

(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

शहर के इलाकों में सोमवार को छाई बदली एवं गर्म कपड़े पहनकर निकले लोग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें