लोहिया पार्क में शाम को आने वाले लोगों को शुक्रवार से अगले
तीन महीने तक रंगीन फव्वारे का दीदार नहीं होगा।
गोमती नगर क्षेत्र में
डेंगू के प्रकोप को देखते हुए लोहिया पार्क के तालाब खाली कराने का काम
शुरू करवा दिया, जो शुक्रवार तक पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
पार्क में सुबह लार्वारोधक दवा का छिड़काव भी किया।
सीएमओ
डॉ. एसएनएस यादव ने एलडीए के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी को पत्र
लिखा था कि अगर गोमतीनगर के लोहिया पार्क के तालाबों को खाली करवा दिया जाए
तो यहां डेंगू फैलने की आशंका खत्म हो जाएगी।
इसके बाद उपाध्यक्ष ने
लोहिया पार्क प्रभारी सहायक अभियंता रोहित खन्ना को तालाब खाली कराने का
निर्देश दिया। इंजीनियरों ने पंपिंग से देर शाम तक तालाब का अधिकांश हिस्सा
खाली करा दिया था।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां लार्वा नाशक
दवा का छिड़काव किया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर मध्य तक
पार्क में फव्वारे न चलाने का आग्रह स्वास्थ्य विभाग ने किया था। तब तक
पानी तालाब में नहीं भरेंगे।
इधर डेंगू के रोज नए मरीज मिलने से अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल है। सरकारी
अस्पताल कई दिनों से फुल हैं। इससे मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज दिया जा
रहा है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष
दुबे ने बताया कि अस्पताल कई दिन से फुल है। स्वस्थ हो रहे मरीजों को
डिस्चार्ज किया जा रहा है। ताकि बेड खाली कराया जा सकें।
इसी तरह बलरामपुर
अस्पताल की 40 बेड की इमरजेंसी में भी कई दिनों से जगह नहीं है। यही हाल लोहिया अस्पताल का है। वहीं, बाल
महिला चिकित्सालय और प्रसूति गृह के लिए 15 स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई।