कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और दरोगा भर्ती लिपिक संवर्ग, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और दरोगा भर्ती लिपिक संवर्ग, नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
लिपिक संवर्ग के 1277 पदों के लिए जहां पहले 1 मई से 31 मई तक आवेदन लिए जाने थे वह अब 15 से 15 जून तक लिए जाएंगे। वहीं उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे उसे एक माह और बढ़ा दिया गया है। अब 30 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उक्त पदों पर आवेदन के लिए वांछित प्रमाण पत्र बनवाने में अभ्यर्थियों के सामने आने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बता दें कि लिपिक संवर्ग के 1277 पदों के लिए 23 मार्च को विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय के 295 पद, पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 624 पद और पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा के 358 पद शामिल हैं। वहीं उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए 5 फरवरी को विज्ञापन जारी किया गया था।