तेज हवा के झोंके से सो रहे कारीगर पर गिरा एंगल, मौत
लखनऊ। पारा में रविवार सुबह काकोरी मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास सो रहे मलिहाबाद के हटौली गांव निवासी राहुल प्रजापति (32) के सिर पर लोहे का एंगल गिर गया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
रविवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर भंडारा होना था। शनिवार को तैयारियों के लिए राहुल 15 साथियों के साथ मंदिर गए थे। रात में काम करके वह व साथी पास में ही सो गए थे। सुबह छह बजे तेज हवा के झोंके के कारण डीजे की लाइट लगाने के लिए लगा लोहे का एंगल राहुल के सिर पर गिर गया। चीख पुकार सुनकर साथी उठे और उन्हें ट्राॅमा ले गए, वहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां प्रेमा, गर्भवती पत्नी जूही और एक बेटा है।