फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए 15 दिन पहले खोले गए दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व

Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पूर्व में पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हुआ करता था, लेकिन विभाग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाईगर रिजर्व 15 दिन पहले खोल दिये गए हैं। दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने पर जोर दिया। कहा कि  स्थानीय लोगों को ड्राईवर व गाइड आदि पदों पर रखने से वे जंगल के प्रति समर्पित भाव से काम करेंगे।
विज्ञापन


ये विचार चौहान ने रविवार को वन मुख्यालय पर दुधवा नेशनल पार्क एवं पीलीभीत टाईगर रिजर्व के वर्ष 2020-21 के पर्यटन सत्र के ऑनलाइन शुभारंभ के अवसर पर रखे। उन्होंने कहा कि सबसे खास बात यह रही कि सैलानियों के स्वागत के लिए दुधवा में बाघिन ने रविवार को ही चार बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले दुधवा में पिछले साल का विश्व रिकार्ड है कि शेरनी ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया था।
वन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय निवासियों को सैलानियों के होम-स्टे के लिए संसाधन विकसित कराकर जोड़ने का प्रयास किया जाए। 
विज्ञापन


 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने कहा कि 15 दिन पहले दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व को खोलना गर्व की बात है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव सुनील पांडेय ने कहा कि पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गर्ग और प्रबंध निदेशक वन निगम अजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें