फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से बेल्ट में सोना भरकर लाए यात्री को पकड़ा

Sat, 12 Apr 2014 02:42 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गुरुवार की आधी रात को दुबई से बेल्ट में सोना भरकर लाए यात्री को कस्टम अधिकारियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके पास से जांच के दौरान सोने के गहने एवं बिस्कुट बरामद हुए। कस्टम अधिकारियों ने जांच के बाद इस यात्री को आयकर अधिकारियों को सौंप दिया जो पूछतांछ कर रहे हैं।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से रात करीब 12 बजे एयरपोर्ट पर उतरे सिकंदर खान सामान की जांच के दौरान जाल में फंस गया।

कस्टम अधिकारियों ने उसके बैग को स्कैन कराया तो उसमें पीले रंग की धातु नजर आई। जब बैग खोल गया तो उसमें सोने के गहने और बिस्कुट निकले।

अधिकारियों ने सिकंदर खान द्वारा पहनी गई बेल्ट की जांच कराई तो उसमें भी सोना निकला। कस्टम अधिकारियों ने सिकंदर से सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह दिखा नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिकंदर को हिरासत में लेकर आयकर अधिकारियों को सौंप दिया। आयकर अधिकारी पूछताछ के लिए उसे अपने दफ्तर लेकर चले गए, जिससे शुक्रवार शाम तक छानबीन चलती रही।

सूत्रों की माने तो कस्टम ने सिकंदर खान से सिर्फ 200 ग्राम सोने की बरामदगी दिखाई है। जबकि चर्चा उससे काफी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें