लखनऊ। राजधानी में सोमवार को रूखी पछुआ ने लू जैसी तपिश का अहसास कराया। तेज धूप में थोड़ी देर ठहरना भी मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार थमेगी और धूप की तल्खी में और तेजी आएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से आने वाले सप्ताह में लखनऊ के औसत तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का पारा 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।