बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में युवकों में विवाद हो गया। तीन युवकों ने एक युवक पर कुर्सियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बछरावां क्षेत्र के चुरुवा स्थित बालाजी ढाबा का होना बताया जा रहा है।
वीडियो में चार लोग वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इसमें तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को कुर्सियों से पीट कर घायल कर दिया। ढाबे में भी तोड़फोड़ की। मारपीट करने वाले सभी युवक मौके फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।