फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में युवक ने लगा लिया फंदा

Fri, 27 Feb 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुनील कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की हर्षनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले सुनील कुमार राठौर (34) ने बुधवार देर रात साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। वह पूड़ी का ठेला लगाते थे। उनकी मौत से चार छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक सुनील मूलरूप से हरदोई के रहने वाले थे। यहां वह पत्नी शशि, दो बेटों और दो बेटियों के साथ रहते थे। पत्नी शशि के अनुसार बुधवार को मकान मालिक के बेटे की शादी थी। शाम को सुनील नशे की हालत में घर पहुंचे। जब उनसे शादी में चलने के लिए कहा तो उन्होंने हाथ-पैर में दर्द होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। इसके बाद पत्नी चारों बच्चों को लेकर शादी समारोह में चली गईं। देर रात करीब 12 बजे जब वह घर लौटीं तो कमरे में पति को साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटका देखा। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए और उन्हें नीचे उतारकर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें