फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में शराबी ने दौड़ाया भारी वाहन, बिजली के तीन खंभे टूटे और उपकरण फुंके; घंटों बिजली गुल रही

Wed, 18 Feb 2026 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में चालक ने नशे में पतली सड़क पर भारी वाहन दौड़ाया। इससे तीन खंभे टूट गए और उपकरण फुंक गए। 300 घरों की बिजली घंटों गुल रही। पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जमीन पर पड़े तार, टूटा बिजली का खंभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह 6:06 बजे एक चालक ने नशे में भारी वाहन को सकरी सड़क पर दौड़ा दिया। गाड़ी खंभों में भिड़ने से तीन खंभें टूट गए। अचानक तार आपस में टकराने से घरों के उपकरण फुंक गए। साथ ही, 10 घंटे तक बिजली गुल रही। घटना ऐशबाग उपकेंद्र के तहत गूंगे बहरे स्कूल के पास की है।

विज्ञापन


लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सुबह अचानक बिजली के तार दगने लगे। उनमें चिंगारी निकलने लगी। बाहर निकलकर देखा तो पता चला एक वाहन खंभों को तोड़ते हुए ऐशबाग रामलीला मैदान वाली सड़क से भागते हुए चला गया। इस वाहन की टक्कर से सीमेंट के तीन पोल टूट गए। इसकी एबीसी लाइन जमीन पर गिर गई। इस घटना में 440 वोल्ट की लाइन के तीन खंभे व तार टूटे तो 10 घंटे तक 300 परिवारों को बिजली और पानी संकट से रूबरू होना पड़ा।

दूसरे खंभे लगाने की कार्रवाई शुरू

वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई अन्य पोल पर तारों के आपस में टकराने से आग निकलने लगी। उपकेंद्र पर घटना की सूचना दी गई तो बिजली बंद हुई। बिजली बंद होने के करीब दो घंटे बाद कर्मचारियों ने दूसरे खंभे लगाने की कार्रवाई शुरू की। इससे फीडर से रोशन होने वाले उपभोक्ताओं की सुबह 6:06 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

वाहन मालिक के खिलाफ पुलिस में तहरीर

चालक की लापरवाही के कारण बिजली खंभे व एबीसी के क्षतिग्रस्त होने के कारण हुए नुकसान की भरपाई वाहन मालिक से की जाएगी। जेई यशवंत के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से वाहन नंबर के जरिए मालिक के खिलाफ बाजारखाला कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

तीन खंभे व एबीसी टूट गए

ऐशबाग क्षेत्र लखनऊ मध्य के एक्सईएन रमन ने बताया कि शराब के नशे में ड्राइवर ने बड़े वाहन को दौड़ाया है। इससे एलटी लाइन के तीन खंभे व एबीसी टूट गए। सुबह 6:06 बजे से तमाम घरों की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ गया। इससे परिवारों को पानी संकट से भी रूबरू होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें