फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में डेयरी संचालक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 22 Jun 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग में पान दरीबा निवासी डेयरी संचालक वकार (36) ने आत्महत्या कर ली। उनके पिता अकबर ने बताया कि वकार शराब का लती था। शनिवार देर शाम वह शराब पीकर घर आया और कमरे में चला गया। रात में उसकी मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तो वह कमरे में खिड़की के सहारे रस्सी से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें