फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी में नशामुक्त युवा अभियान शुरू

विज्ञापन
यूपी में नशामुक्त युवा अभियान शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार से नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत हो गई। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से आह्वान किया कि हर युवा कम-से-कम एक व्यक्ति को नशे की लत से मुक्त कराने का संकल्प ले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ शुरू हुआ यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में चलेगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने केजीएमयू के गोद लिए गांवों में सर्वे कर नशे से प्रभावित लोगों की पहचान करने और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श व जनजागरूकता के जरिए मुख्यधारा से जोड़ने का सुझाव दिया।
केजीएमयू के ब्राउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, कुलपति प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद, युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एल.वाई. और माय भारत के राज्य निदेशक गोपेश पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में 300 से अधिक स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रदेशभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक प्रदेशभर में खेल, फिटनेस, योग, ध्यान, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, डिजिटल अभियान और अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों में युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

यूपी में नशामुक्त युवा अभियान शुरू

यूपी में नशामुक्त युवा अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें