फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के बेटे को नशेड़ियों ने पीटा, नकदी और घड़ी लूटी

Sun, 21 Jun 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घायल करन।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई में शुक्रवार रात दो नशेड़ियों ने राम टोला खारिका निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी राजकुमार के बेटे करन की पिटाई कर दी। आरोपियों ने करन की घड़ी और नकदी भी लूट ली। राजकुमार ने पीजीआई थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजकुमार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे करन घर के पास कुत्ते टहला रहा था। तभी दो नशेड़ियों ने उसे रोककर रुपयों की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने करन को कड़े और डंडों से पीटा। इससे करन बेहोश होकर गिर पड़ा। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने घड़ी और नकदी लूट ली। नशेड़ियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। काफी देर बाद करन लहूलुहान हालत में घर लौटा। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें