फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूंदाबांदी से राहत फिर उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को तड़के सुबह, पूर्वानुमानों के उलट मौसम ने एकदम से यू टर्न लिया और तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि इस बूंदाबांदी से दिन के पारे में कोई खास फर्क नहीं पड़ा लेकिन हवाओं के असर से रात के पारे में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन चढ़ने के साथ तपिश भरी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आने वाले दिनों में पारा चढ़ने के साथ ही तपिश भरी गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक विक्षोभ के असर से हुई इस बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को भी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रह सकती है। बूंदाबांदी की संभावना कम है। इसके बाद लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। आगे तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की उछाल आने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।



बारिश से लता वाली सब्जियों को नुकसान
बृहस्पतिवार को हुई इस बेमौसम बारिश से लता वाली सब्जियों तोरई, लौकी, करेला, परवल, खीरा आदि सब्जियों में खर्रा रोग (फफूंद जनित) होने का खतरा है। हलांकि आम, मक्का और दलहन के फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद है। गेहूं की फसल कटने के बाद जिन किसानों का भूसा खेतों में पड़ा रह गया, उसके सड़ जाने से मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा हो सकता है। - डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, कृषि विशेषज्ञ, चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय, लखनऊ।
विज्ञापन

- लखनऊ की हवा का हाल



बीते दो दिनों से राजधानी की हवा की सेहत में सुधार दिखा है। बृहस्पतिवार को यहां के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में कुकरैल, गोमती नगर और बीबीएयू की हवा हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज हुई। वहीं लालबाग, अलीगंज और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें