रायबरेली। हरचंदपुर के दतौली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) को हरी झंडी मिलने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने का रोक लग गई है। अब आठ अप्रैल से आईडीटीआर में डीएल जारी करने के साथ ही सारी औपचारिकताएं पूरी कराने की काम शुरू होगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरके सरोज ने बताया कि आईडीटीआर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के संंबंध में सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। संस्थान में आटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक के साथ ही सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए तैयारी पूरी हो गई है। आठ अप्रैल से आईडीटीआर में ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का काम होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पड़ोसी जिलों लखनऊ, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, उन्नाव, बाराबंकी भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और टेस्टिंग का काम भी आईडीटीआर में शुरू होगा।