फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यू-डायस पोर्टल पर नहीं की फीडिंग, मिलेगा नोटिस

Thu, 04 Apr 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्र-छात्राओं का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर फीड करने में 246 स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं। इनमें बेसिक शिक्षा के 203 और माध्यमिक शिक्षा के 43 विद्यालय शामिल हैं। सभी प्राइवेट स्कूल हैं।
विज्ञापन

लगातार विद्यालयों को कहा जा रहा है, फिर भी काम पूरा करने में तेजी नहीं दिख रही है। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करके उन्हें नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
जिले में सभी बोर्डों से संचालित 3669 विद्यालयों को स्कूल प्रोफाइल, टीचर्स मॉड्यूल और स्टूडेंट मॉड्यूल के अंतर्गत यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग करनी थी। यह काम अक्तूबर में शुरू हो गया था। स्कूल प्रोफाइल और टीचर्स मॉड्यूल की फीडिंग सभी ने पूरी कर ली है, लेकिन स्टूडेंट मॉड्यूल के अंतर्गत शत-प्रतिशत बच्चों का डाटा फीड करने में 246 विद्यालय कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

पहली अप्रैल से लगातार इन स्कूलों से फीडिंग करने को कहा जा रहा है। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। काम पूरा न करने वाले विद्यालयों की स्टूडेंट मॉड्यूल में लंबित डाटा की विकास क्षेत्रवार सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लापरवाह स्कूलों की सूची तैयार होते ही उन्हें नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें