परिवहन विभाग ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश भर में एक मई तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में कोई भी काम नहीं होगा।
इस बाबत परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने 22 अप्रैल को प्रदेश भर के संभागीय परिवहन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश दिया है कि जिन आवेदकों ने लर्निंग, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी किसी भी कार्य के लिए 23 अप्रैल से एक मई तक टाइम स्लॉट लिया है को 15 मई के बाद नए सिरे से टाइम स्लॉट दिया जाए।
परिवहन आयुक्त ने ऐसे आवेदकों से भी कहा है कि वह 15 मई के बाद नए सिरे से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को रीशेड्यूल करें जिससे उसको बनाने के लिए नई तारीख मिल सके।
परिवहन आयुक्त का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों की भीड़ के चलते संभागी परिवहन कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं हो पा रही है जिससे कोरोना संक्रमण के पहले का अंदेशा बना।