श्रावस्ती। मेरा युवा भारत के तहत नेहरू युवा केंद्र पर शुक्रवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में हुई। पहले दिन नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों का जागरूक किया। वहीं भिनगा के अशोक चौराहे पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी ने बताया कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के मकसद से 23 जनवरी तक शहर के मुख्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने कहा, पंच मंत्र का उपयोग करके हम मार्ग दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। इसमें हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने के साथ साथ ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें। नशा करके वाहन न चलाएं, ओवर स्पीड में वाहन बिल्कुल न चलाएं। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अक्षय सिंह, श्रवण कुमार शर्मा, आजाद यादव, अखिलेश कुमार, अमित यादव व सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।