फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेहोश कर चालक को लूटा, नोएडा में एसयूवी से उतारकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव निवासी अरुण कुमार सिंह को पड़ोसी के दोस्त को बरेली छोड़ना महंगा पड़ गया। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उनकी एसयूवी, मोबाइल, पर्स, 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह के अनुसार, 14 नवंबर को पड़ोसी मनोज गौड़ के कहने पर वह उनके दोस्त धीरज को बरेली छोड़ने निकले थे। रास्ते में धीरज ने उनसे बदायूं से अपने साले को लेने की बात कही। मनोज से बात कर वह बदायूं जाने को तैयार हो गए। आरोप है कि रात करीब नौ बजे फर्रुखाबाद बस स्टैंड के बाहर धीरज ने उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गए। बताया कि सुबह करीब पांच बजे होश आने पर पता चला कि वह नोएडा पहुंच चुके हैं। एसयूवी में धीरज के साथ एक अन्य युवक भी था जिसे धीरज ने अपना साला बताया। गाड़ी करीब 555 किलोमीटर चल चुकी थी। एसयूवी में रखे 40 हजार रुपये, पर्स, मोबाइल गायब मिला। अरुण ने आगे गाड़ी खुद चलाने की बात कही। उनके उतरते ही आरोपी एसयूवी लेकर भाग गए। अरुण ने मनोज, धीरज और उसके साले पर साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें