मोबाइल पर बात करते बस चला रहा चालक
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर बात करते हुए बस दौड़ान खतरे से खाली नहीं है। लेकिन चालक ऐसी लापरवाही का नजरअंदाज कर देते हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे एक यात्री जब तेलीबाग चौराहे से रायबरेली डिपो की बस (यूपी 33 टी 9723) की बस पर चढ़ा तो उतरेठिया चौराहे के पास बस चालक ने किसी परिचित को मोबाइल मिलाया।
कुछ देर बाद कॉल कट गई। अचानक फिर फोन आया। इसके बाद चालक ने मोहनलालगंज तक करीब दस किलोमीटर तक बाएं हाथ से स्टीयरिंग संभाली और दाहिने हाथ से कान में मोबाइल लगाए रहा। इस लापरवाही को एक सवारी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।