फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी स्कूल वैन छोड़कर भागा ड्राइवर, ये थी वजह

Wed, 26 Sep 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी वैन का हुआ चालान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में कटाई पुल के निकट मंगलवार की सुबह स्कूली वाहनों की जांच हो रही थी। संभागीय परिवहन के प्रवर्तन दस्ते को पीले रंग में रंगी निजी वैन स्कूली बच्चों को ढोते मिली। दस्ते ने वैन को रोका और चालान किया। इस बीच ड्राइवर वैन और बच्चों को छोड़ भाग निकला। 
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव गुप्ता ने बताया कि सुल्तानपुर रोड स्थित सनसाइन स्कूल के 6 बच्चे इस प्राइवेट वैन में थे। इस वैन को कब्जे में लेकर एक प्रवर्तन सिपाही को उसमें बैठाया और बच्चों को घर तक पहुंचाने के लिए भेजा गया।

अहमामऊ पुलिस चौकी के पास ड्राइवर तीन बच्चों तो घर पहुंचाने के लिए गया तो दोबारा वापस नहीं आया। वह वैन बंद कर चाभी लेकर चला गया। सिपाही की सूचना पर दस्ता वहां पहुंचा और बच्चों की डायरी से परिवारीजनों के नंबर लेकर उन्हें बुलाया और बच्चों को उन्हें सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें